जमशेदपुर/पोटका
विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर पोटका प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव तेंतला पोड़ा और कमलपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक संजीव सरदार के हाथों विधिवत रूप से नारियल फोड़क किया गया। इन दोनों योजनाओं पर कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।ईस
मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट लक्ष्य एक विकसित झारखंड का निर्माण करना है और इसी सोच के साथ सरकार तथा जनप्रतिनिधि मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में पोटका विधानसभा क्षेत्र के 35 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य उपकेंद्र के बन जाने से ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा, उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास के दौरान जिला परिषद सदस्य सोनमनी सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरामणि मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, हितेश भगत, ग्राम प्रधान प्रदीप दल, मुखिया पुष्पलता मुंडा, पंचायत समिति सदस्य अमलिका सरदार, जीब सरदार, मनोज सरदार, बुढ़ान मुर्मू, मेयालाल भूमिज, शिव चरण हांसदा, , लखिन्द्र सरदार, सोमाय किस्कु, संदीप पाटबांधा, पिंटू भंज, वार्ड सदस्य भागीरथ दल, रुद्र प्रताप दल, निर्मल दल, मथुरा पाटबांधा, अनुपम मंडल, सुनंदा थैयाल आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वाईट —संजीव सरदार– विधायक पोटका विधानसभा क्षेत्र।

