Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

आलू के बोरों के बीच छुपाकर ले जा रहे अंग्रेजी शराब जप्त

कोडरमा। आलू के बोरों के बीच छुपाकर ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक को बुधवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डोमचांच थानान्तर्गत कोडरमा गिरिडीह मुख्य सडक के रास्ते एक पिकअप वैन से अवैध अंग्रजी शराब की बडी खेप जाने वाली है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ने अभिमन्यु पडिहारी, थाना प्रभारी, डोमचांच के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। उक्त टीम द्वारा कोडरमा गिरिडीह रोड में निरू पहाडी के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाने लगा। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही एक पिकअप वैन के चालक पुलिस बलों को देखकर दूर में ही रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे वाहन को खडा कर भाग गया। पुलिस टीम ने वाहन चालक को पकडने का प्रयास किया, किंतु दूरी अधिक रहने के कारण वह भागने में सफल हो गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पिकअप वैन की तलाशी ली गयी। जिस कम में पिकअप वाहन सं जेएच10सीटी 2907 के डाला में आलू के बोरों के बीच में छुपाकर रखा हुआ विभिन्न कंपनियों एवं विभिन्न मात्रा का 1258 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा कुछ देर तक इंतजार करने के बाद भी वाहन के चालक, मालिक या अन्य कोई दावेदार नहीं आये और न ही कोई बैध कागजात उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बरामद अंग्रेजी शराब को पिकअप वाहन सहित जप्त किया गया। इस संबंध में डोमचांच थाना कांड सं 12/26 उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।नेटवर्क से जुडे अभियुक्तों का पता लगाकर गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरूध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण, भंडारण अथवा परिवहन की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। छापामारी दल में थाना प्रभारी पुअनि अभिमन्यु पडिहारी, प्रतीत टोप्नो, और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related Post