Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

5 वर्षीय मासूम पर स्कूल वैन चालक की दरिंदगी, POCSO के तहत केस दर्ज

जमशेदपुर।टेल्को थाना क्षेत्र के राधिका नगर में एक ऐसी हृदयविदारक घटना घटी है, जिसने समाज को झकझोर दिया। बिरसा नगर की रहने वाली एक 5 वर्षीय अबोध बच्ची के साथ स्कूल वैन चालक द्वारा दुष्कर्म का जघन्य आरोप लगा है। आरोपी मन्नू उर्फ मनोज (45 वर्ष), जो राधिका नगर टेल्को का निवासी है, लंबे समय से बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। परिजनों पर भरोसा करने वाले इस चालक ने विश्वासघात किया। घटना की जानकारी तब सामने आई जब बच्ची घर लौटकर अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के शारीरिक और मानसिक घाव गंभीर हैं।मामले की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पीड़िता को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट की धारा 4 और 6 के साथ IPC की धारा 376 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Post