Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

ट्रक और कार की टक्कर में चालक की मौत

कोडरमा। थाना अंतर्गत जेजे कॉलेज के समीप बीते रात में ट्रक और कार के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि ड्राइवर की कार के अंदर ही दब कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक रांची से पटना जा रहा था, इसी दौरान यह घटना घटी। कार चालक कार में अकेले था। कार चालक धर्मजय कुमार (उम्र 42, पिता नरेश सिंह, सरदार मुहल्ला, ओरमांझी) रांची जिला का निवासी था। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया।

Related Post