Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

हिल व्यू स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जमशेदपुर। सोमवार को टेल्को स्थित हिल व्यू स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी और बीजेपी नेता सतबीर सिंह सूमो ने ध्वजारोहण किया। श्री सिंह ने स्कूल के बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा तथा शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला और स्कूल प्रबंधन की सराहना की।बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को और आकर्षक बना दिया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती शुक्ला मजूमदार ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। वाइस प्रिंसिपल श्रीमती लुबना सिद्दकी ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। स्कूल के सचिव श्री शाह आलम खान ने बच्चों, अभिभावकों और अतिथियों को संबोधित करते हुए समारोह की सफलता पर प्रसन्नता जताई।इस अवसर पर समाजसेवी अमान, डॉ यू एन सिंह, मुजफ्फर, आबिद, जमील, महमूद तौहीद आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन अशरफ सिद्दीकी ने किया।

Related Post