चतरा।इटखोरी थाना क्षेत्र के गुल्ली पार गढ़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में डीएसपी अमिता लकड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को सूचना मिली थी कि गुल्ली से चौपारण की ओर अवैध अंग्रेजी शराब लदी गाड़ी जा रही है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए इटखोरी के नंगवा पुल के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक काले रंग की हुंडई वेन्यू कार और बिना नंबर की सफेद रंग की फ्रॉन्क्स कार को रोका गया। तलाशी पर दोनों गाड़ियों से कुल 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।प्रतिष्ठित ब्रांड की नकल करते थे, मौके से अवैध शराब ले जाने में वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।रॉयल चैलेंजर कंपनी का करीब 250 पीस ढक्कन, आईकॉनिक कंपनी का करीब 250 पीस ढकन, रॉयल स्टैग कंपनी का एक बंडल स्टीकर, सिग्नेचर कंपनी का एक बंडल स्टीकर, आईकॉनिक कंपनी का एक बंडल स्टीकर, रॉयल चैलेंजर कंपनी का 250 पीस ढक्कन, ब्लेंडर प्राइड कंपनी का एक बंडल स्टीकर तीन पारदर्शी 20 लीटर के जगह में रखा स्पीड करीब 60 लीटर, एक नीला रंग का ड्रम जिसमें नल लगा हुआ है, प्लास्टिक के बोरा में रखा करीब 1000 पीस खाली शिक्षा कब बोतल, एक पांच लीटर का सफेद रंग का जार में जिसमें करीब 2 लीटर शराब बनाने वाला लिक्विड, अभियुक्त के नाम से 60 विभिन्न कंपनियों का स्क्रीन टच मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई, जिससे अवैध मिनी शराब फैक्ट्री के संचालन का खुलासा हुआ। डीएसपी अमिता लकड़ा ने बताया कि जब्त शराब में सिग्नेचर, आइकोनिक व्हाइट, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंजर सहित विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों मेंगिरफ्तार अभियुक्तों का नाम (1) नीतीश कुमार यादव उम्र 25 वर्ष पिता छतर यादव ग्राम गली पारगडा थाना इटखोरी (2) संजय यादव उम्र 22 वर्ष पिता रोहित यादव बारीसखी (3) सौरभ कुमार दांगी उम्र 19 वर्ष पिता उपेंद्र दांगी ग्राम सिंदवारी दोनों थाना गिद्धौर (4) अभिषेक कुमार राणा उम्र 25 वर्ष पिता रामभरोस राणा ग्राम बेलखोरी मयूरहंड थाना, (5) सतीश कुमार रजक उम्र 21 वर्ष पिता बाबूलाल रजक ग्राम परोरिया मयूरहंड थाना,(6) टिंकू रविदास उम्र 25 वर्ष पिता विराज रविदास माधोपुर इटखोरी थाना का नाम शामिल है। पुलिस ने इस संबंध में इटखोरी थाना में उत्पाद अधिनियम धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी अमिता लकड़ा ने कहा कि जिले में अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में छापामारी दल में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, मयूरहंड थाना प्रभारी आशिष प्रसाद, एएसआई पंकज कुमार, एएसआई भगवान गौड़ समेत शामिल थे।

