रांची: “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के द्वारा झारखंड में रक्त विकार रोग में थैलेसीमिया,सिकल सेल एनीमिया,अप्लास्टिक एनीमिया के स्टैबल पीड़ितों एवं परिजनों सहित स्टैबल दिव्यंजनों के साथ मनोरंजन,प्रतिभा प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं हेमंत सरकार का आभार प्रकट कार्यक्रम के तहत थैलेसीमिया,रक्तदान,समाज और सरकार के संदर्भ पर पूरे हिंदी पट्टी में पहली बार झारखंड राज्यस्तरीय “झारखंड थैलेसीमिया एवं रक्तवीर कंवेंशन” ऑड्रे हॉउस,रांची में हुआ।
थैलेसीमिया एवं रक्तवीर कंवेंशन 4 सत्र में पहला पेंटिंग,दूसरा नाटक,तीसरा सम्मान समारोह और अंतिम सुर संगम संध्या।
कंवेंशन के मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस रत्नाकर भेंगरा और उनकी पत्नी थी,अति विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार,कार्यक्रम संचालन नदीम खान ने किया। पहले सत्र के पेंटिग प्रतियोगिता में 40 स्टैबल थैलेसीमिया, सिकल सेल एवं दिव्यांग पीड़ितों द्वारा थैलेसीमिया पीड़ितों की आपबीती,रक्तदान,समाज, पर्यावरण,सरकार पर लाज़वाब पेंटिग बनाई गई जिसमें टॉप 6 तक के विजेता को सम्मानित कर उपहार झारखंडी अंगवस्त्र, पुष्प और दीपशिखा द्वारा निर्मित बच्चों की पोटली सेवानिवृत्त जस्टिस रत्नाकर भेंगरा और उनकी पत्नी के हाथों से दिया गया.
दूसरे सत्र के नाटक का नाम “एक बूंद ज़िंदगी के” बेहतरीन नाटक को थैलेसीमिया पीड़ितों/परिजनों की आपबीती,संघर्ष और जीत पर आधारित थी,जिससे ख़ुद पीड़ितों के निर्देशन/रचियता एवं अभिनय थैलेसीमिया पीड़ित सोनम कुमारी एवं साक्षी सिंह एवं 15 स्टैबल पीड़ितों के द्वारा 20 मिनट नाटक हुआ।nतीसरे सत्र के 5वें राज्यस्तरीय रक्तवीर सम्मान एवं मानवीय सेवा सम्मान समारोह-2026 में 148 व्यक्तित्व की घोषणा हुई। जिन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थिति में किया जाएगा।
कंवेंशन कार्यक्रम में विशेष सम्मान “जन चिकित्सक सम्मान/उत्कृष्ट जनचिकित्सक प्रशासक सम्मान” की शुरुआत रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार को सेवानिवृत्त जस्टिस रत्नाकर भेंगरा के हाथों दिया गया।
मीडिया आभार/पौधरोपण अभियान/जन स्वास्थ्य खेल कूद अभियान प्रतियोगिता का सम्मान दिया गया। झारखंडी अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्त जस्टिस रत्नाकर भेंगरा के हाथों सम्मानित किया गया। तीसरे सत्र के कॉर्डिनेटर रक्तवीर नदीम खान एवं फ़राज़ अब्बास ने किया।
चौथे सत्र में राजधानी रांची के 12 प्रोफेशनल संगीतकारों द्वारा सुर संगम संध्या में बॉलीवुड के मोटिवेशनल,संघर्ष,उम्मीद,जीत के गानों से हॉल मंत्रमुग्ध हो गई,
कार्यक्रम कॉर्डिनेटर/संचालन पत्रकार बुलंद अख़्तर ने किया।
अतिथि में रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार,अंतरराष्ट्रीय आवर्डेड फिल्ममेकर बीजू टोप्पो,शोनित फाउंडेशन के ऐ. के.झा,वरिष्ठ जेएमएम नेता अंतु तिर्की,प्रसिद्ध पेंटिग शिक्षिका अलका , नाटककार शिक्षक घोषसंपादक शाहनवाज हसन,जयसिंह यादव,डॉ एस.टी अहमद,इंजीनियर नसीम अली,रक्तवीर सूरज झंडाई,अधिवक्ता अज़हर खान। कार्यक्रम में संजय टोप्पो,देवकी देवी,सीमा देवी,सुजाता,मोना सिंह,संजय महतो,जयनाथ महतो,सुरंजन बाड़ा,बृजेश,पंडित अजित मिश्रा,सोनम कुमारी,साक्षी सिंह,बरखा लिली बाड़ा,प्रगति प्रकाश,ऐलेक्स टोप्पो,अनीश टोप्पो,माजिदन ख़ातून,तरन्नुम सहित अकरम राशिद,असफ़र खान,साज़िद उमर,नसीम खान समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

