Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

पूनम ढिल्लन होंगी नेशनल प्राइड मोमेंट अवॉर्ड टैलेंट्स नाइट की सेलिब्रिटी गेस्ट, 21 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

जमशेदपुर: रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स द्वारा आयोजित नेशनल प्राइड मोमेंट अवॉर्ड टैलेंट्स नाइट का आयोजन 21 जनवरी को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी सोमवार को साकची स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। इस अवसर पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी।

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की प्रतिनिधि आशा सिंह ने बताया कि टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में फ्लाइट रद्द होने के कारण पूनम ढिल्लन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नृत्य, संगीत और राज्य की सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम देशभक्ति की भावना पर आधारित रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को नेशनल प्राइड मोमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे होगी, जिसमें सामाजिक, राजनीतिक और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स के सत्यजीत सिंह राजपूत और आरफीन अशरफ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रित प्रतिभागियों को ही दिया जाएगा, जिनके लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।

प्रेस वार्ता में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह, सत्यजीत सिंह राजपूत, आरफीन अशरफ, शिवानी ओझा और बसंत दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Post