Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि ने किया पूर्वी सिंहभूम का नाम रोशन

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के युवा प्रतिभागी मानव घोष ने झारखण्ड राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित “युवा ज्ञान समागम 2025–26” के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता करते हुए तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

हैं।इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपने ज्ञान, तर्कशक्ति, विचारों की स्पष्टता एवं नेतृत्व क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान मानव घोष ने मुख्य वक्ता (Lead Speaker) की भूमिका निभाते हुए विषय पर तथ्य-आधारित तर्क, तार्किक स्पष्टता एवं सशक्त प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया। उनकी नेतृत्व क्षमता एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण ने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखण्ड के 25 विश्वविद्यालयों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर झारखण्ड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव द्वारा प्रतिभागी को ₹25,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।इस सफलता पर जिले के शिक्षाविदों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिभागी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Post