Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

शीतला माता मंदिर कमिटी के संयोजक और आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

जमशेदपुर। ठंड के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए शीतला माता मंदिर कमिटी के संयोजक एवं आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में पूर्वी बागबेड़ा पंचायत और उत्तरी कीताडीह पंचायत क्षेत्र में सोमवार को जरूरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग प्रमुख थे।कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी छा गई। उन्होंने कन्हैया सिंह को आशीर्वाद दिया और कहा कि कड़ाके की सर्दी में यह मदद उनके लिए वरदान साबित हुई है। लोगों का मानना है कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को और मजबूत करते हैं।कन्हैया सिंह ने इस मौके पर कहा कि शीतला माता मंदिर कमिटी सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। आजसू पार्टी हमेशा गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है। ठंड में किसी को तकलीफ न हो, यही इस पहल का लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी ऐसे सेवा कार्य लगातार चलते रहेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचेगी।कार्यक्रम में अभिजीत दत, सुनील मिश्रा, महेश सिंह, मुन्ना प्रसाद, हेमंत प्रसाद, भोला यादव, अजीत तिवारी, हरेंद्र यादव समेत स्थानीय कार्यकर्ता और मंदिर कमिटी के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्था में पूरा सहयोग किया।

Related Post