जमशेदपुर: वेंस मॉडलिंग इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित स्टार जमशेदपुर फैशन रनवे का भव्य आयोजन शहर में फैशन, ग्लैमर और युवा प्रतिभाओं के उत्सव के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेगा फैशन शो में जमशेदपुर सहित विभिन्न शहरों से आए नामचीन डिज़ाइनर्स, मॉडल्स, इन्फ्लुएंसर्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों ने शिरकत की।
वेंस मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक वसीम आलम एवं उप निदेशक श्रीमती हुमा ने बताया कि कार्यक्रम में उभरते एवं प्रोफेशनल मॉडल्स ने आत्मविश्वास, ग्रेस और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ रैंप वॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विभिन्न डिज़ाइनर्स की रचनात्मक और उत्कृष्ट कलेक्शन को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।
इस भव्य आयोजन के आयोजक चांद वर्मा एवं पी. वंदना रहे। उनकी कड़ी मेहनत, बेहतरीन प्रबंधन और मजबूत टीमवर्क के चलते कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। कार्यक्रम में श्री एम.के. गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग ने आयोजन को और अधिक प्रतिष्ठित बनाया, जिसके लिए आयोजकों ने उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में साधना कुमार, आशा सिंह, आरफिन अशरफ, मोंटी एवं डॉ. मेघा रानी उपस्थित रहीं। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्पेशल क्राउनिंग का सम्मान प्रियंबरी चटर्जी को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में स्वपना चटर्जी, कविता, नीलम, मोहम्मद अली, शोभना गुप्ता, विशाल सिंह, गुरूशरण सिंह, अमृता धनजल, रूपाली कर एवं शाहरुख की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के फैशन शो जमशेदपुर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करते हैं।
स्टार जमशेदपुर फैशन रनवे केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि जमशेदपुर फैशन और टैलेंट के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम के श्वेता, राहुल, आकांक्षा सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

