Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

पुलिस ने हाता चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर। पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक के पास पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ दबोच कर जेल भेजा दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कवाली थाना क्षेत्र के ओडिशा रोड निवासी 21 वर्षीय सागर मंडल और पोटका थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय मिलन मंडल शामिल हैं। उनके पास से 3 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।

शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस हाता चौक के प्राचीन गुरुकुल आश्रम के पास मारपीट कर रहे तीन युवकों को पकड़ने गई थी। पुलिस को देख सभी भागने लगे, लेकिन बाद में दो युवकों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान इनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई। सागर मंडल का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Post