Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

37वें नेशनल सेफ्टी मंथ के तहत साकची में रोड सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर। टाटा स्टील की वेंडर कंपनी वामन इंजीनियर्स लिमिटेड के तत्वावधान में 37वें नेशनल सेफ्टी मंथ के अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन साकची थाना के समक्ष किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम के दौरान साकची थाना के पुलिस अधिकारी धरणीधर शुक्ला, पूजा मलिक एवं काजू अधिकारी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल एवं मिठाई देकर सम्मानित किया और उन्हें सुरक्षित व्यवहार के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट या अन्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रोका गया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को नियमों का पालन कर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों में यह संदेश दिया गया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।इस अवसर पर वामन इंजीनियर्स लिमिटेड के मनीष कुमार, अरिजीत हलधर, आयुष सिंह, सुभाशीष घोष, विश्वजीत चटर्जी, रजनीकांत सिंह, सुदीप सेनगुप्ता सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सड़क सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related Post