चतरा। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में एक युवक को अपने भाभी के अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। भाभी के प्रेमी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जख्मी युवक की पहचान कौलेश्वर यादव के 25 वर्षीय पुत्र के मनोज कुमार के रूप में की गई है।
घटना के संदर्भ में पीड़ित युवक मनोज ने बताया की उसकी भाभी का अवैध संबंध उसके प्रेमी रिशु कुमार से चल रहा था। भाई सिरसा में मजदूरी करते हैं। जिसका लाभ उठाते हुए भाभी ने अवैध संबंध एक युवक से कायम कर लिया। जब इस बात की जानकारी मुझे हुई तो मेरे द्वारा इसका विरोध किया गया।आरोप है की इस बीच कई बार भाभी को प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते देखा था। पीड़ित युवक जब रात करीब 9 बजे शौच के लिए बाहर निकला तो सरसों की खेत में खर खूर की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद युवक अपने भाभी और उसके प्रेमी को देखा। पीड़ित युवक ने भाभी के प्रेमी को हाथ पकड़ लिया। और बोला चलो घर। जिसके बाद आक्रोशित प्रेमी ने युवक को कहा तुम मुझे पहचान लिए हो, मुझे छोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे, पीड़ित युवक से प्रेमी ने हाथ छुड़ाया और पास रखे तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी खून से लतपथ हो गया और युवक अचेत होकर गिर गया। जब युवक बेहोश हुआ तो युवक को मरा समझ कर भाभी के प्रेमी वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस के अनुसार भाभी के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताक्ष कर रही है। युवक के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है । थाना प्रभारी आलोक रंजन ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

