Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

लातेहार पुलिस के हत्थे चढ़ा JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह*

लातेहार :* लातेहार पुलिस ने JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी कुमार गौरव को इनपुट मिली, जिसके आधार पर चंदवा पुलिस की टीम ने विशेष छापामारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरली डड़ैया गांव से जगन्नाथ सिंह (पिता स्व. हरि सिंह) को गिरफ्तार किया गया और उसे मंडल कारा भेज दिया गया।

*आर्म्स एक्ट में लंबित मामला*

पुनि सह थानेदार रणधीर कुमार ने मीडिया को बताया कि जगन्नाथ सिंह के खिलाफ चंदवा थाना कांड संख्या 94/18 में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। छापामारी अभियान में पुअनि अजीत कुमार, राधेश्याम सिंह, राकेश महतो और दल बल के अन्य जवान शामिल थे।

Related Post

You Missed