Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

सदन से सड़क तक मजबूत होगी भाजपा=अनिल मोदी।

जमशेदपुर। भाजपा नेता अनिल मोदी ने आदित्य साहू जी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू जी का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन की मजबूती और पार्टी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।उनके निर्वाचन से भाजपा सड़क से लेकर सदन तक मजबूत होगी।

अनिल मोदी ने कहा कि आदित्य साहू जी एक कर्मठ, ऊर्जावान एवं संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदित्य साहू जी के मार्गदर्शन में पार्टी प्रदेश में जनसेवा, विकास और सुशासन के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा एक अनुशासित और लोकतांत्रिक पार्टी है, जहाँ कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान किया जाता है। आदित्य साहू जी का प्रदेश अध्यक्ष बनना कार्यकर्ताओं के विश्वास और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है।

Related Post