जमशेदपुर: शहर में आयोजित इंटरनेशनल GalvaNext-2026 कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों, तकनीकी प्रतिनिधियों और उद्यमियों की मौजूदगी में आधुनिक तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
कॉन्फ्रेंस के दौरान S V Group of Companies के चेयरमैन विकास दांगट का विशेष इंटरव्यू लिया गया, जिसमें उन्होंने Nexgen Drying Systems Pvt. Ltd. की प्रेरणादायक सफलता यात्रा, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और वैश्विक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विकास दांगट ने बताया कि पिछले 18 वर्षों से अधिक समय में Nexgen Drying Systems ने Food & Beverage इंडस्ट्री के लिए 100% Precision Air Knife Drying Systems विकसित कर Food Safety, Hygiene और Shelf Life को नई मजबूती प्रदान की है। यह तकनीक आज उद्योग में गुणवत्ता और भरोसे का प्रतीक बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि Nexgen की यह यात्रा DRINKTECH Munich से शुरू हुई थी, जो आज 6,000 से अधिक इंस्टॉलेशन्स के साथ देश-विदेश में S V Group की एक मजबूत और विश्वसनीय पहचान बन चुकी है। कंपनी की तकनीक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है।
अपने संबोधन में विकास दांगट ने स्पष्ट किया कि Innovation, Experience और Trust ही S V Group की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिनके बल पर समूह निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।
GalvaNext-2026 कॉन्फ्रेंस में Nexgen Drying Systems की सफलता कहानी उद्योग जगत के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी और जमशेदपुर को एक बार फिर औद्योगिक व तकनीकी संवाद के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित किया।

