Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

अस्मिता बास्केटबॉल टूर्नामेंट का धातकीडीह में आयोजन

झारखंड बास्केटबॉल संघ ने धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में अश्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री रतन झा, हेड ऑफ सिक्योरिटी, टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) तथा विशिष्ट अतिथि श्री मुख्तार आलम खान मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर खास तौर से उपस्थित थे।झारखंड बास्केटबॉल संघ के कई गणमान्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे जिनमें श्री जे.पी. सिंह सचिव, झारखंड बास्केटबॉल संघ एवं इंडिया टीम कोच थे उन्हें बच्चों में बास्केटबॉल की रूचि बढ़ाने एवं इस खेल के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई,श्री प्रदीप मुखर्जी (कोषाध्यक्ष) और श्री आरिफ आफ़ताब (टेक्निकल हेड) को भी विशेष बधाई दी गई।।फाइनल परिणामों में वीमेन टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रैज़ल डैज़ल टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि फ्लाइंग हाई टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीमें लोयोला, RMS, ब्लैक बर्ड्स, एवेंजर्स और ईगल्स थीं।टूर्नामेंट का सफल संचालन अधिकारियों सज्जाद खान, अज़हर खान, सुप्रिया करण, किंकर, हरिश, राहुल सोना, दीपक, विशाल, प्रियांशु और अरहान के सहयोग से संभव हो पाया।झारखंड बास्केटबॉल संघ ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को एक भव्य सफलता बनाने के लिए धन्यवाद दिया तथा राज्य भर में, विशेष रूप से महिलाओं के बीच, बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराया।

Related Post