Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

जिला प्रशासन ने धुर्वा सुंडी के असामयिक निधन पर दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में कार्यरत धुर्वा सुंडी, अनुसेवी सह रात्रि प्रहरी के असामयिक निधन पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर धुर्वा सुंडी को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने कहा कि धुर्वा सुंडी एक कर्मठ और समर्पित कर्मचारी थे, जिन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। जिला प्रशासन ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Post