बोकारो थर्मल।बेरमो।
बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी ट्रेन के एक 14 नंबर के बोगी में आग लग गई। जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। वही ट्रेन के बोगी से धुआं उठता देख ट्रेन की गार्ड एके पाण्डेय ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्रबंधक शैलेश कुमार को दिए।वही स्टेशन प्रबंधक ने स्थानीय बोकारो थर्मल सीआईएसएफ यूनिट के अग्नि समन दस्ते को जानकारी देकर बुलाया। एवं रेलवे की हाई टेंशन विद्युत तार से विद्युत कट करने के बाद ट्रेन के बोगी के कोयले में लगी आग को सीआईएसएफ के अग्नि समन दस्ते के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया । रेलवे प्रबंधन एवं गार्ड के सूझ बुझ एवं त्वरित कार्यवाई किए जाने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। यह माल गाड़ी ट्रेन पतरातु कोलियरी से कोयला लेकर गोंडा स्थित एपीजेजी प्लांट जा रही थी। की बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में खड़ा होने के बाद बोगी से धुआं निकलता देख कोयले में आग लगने की जानकारी रेलवे कर्मचारियों को हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई और यात्रियों सहित रेलवे प्रबंधन ने राहत की सांस लिया।

