Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

सड़क दुघर्टना में घायल अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला मिश्रा का निधन

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं पुलिस सेवा अधिकारी अरुणा मिश्रा की माता श्रीमती उर्मिला मिश्रा,जो सड़क दुघर्टना में घायल का गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह उनके घर के समीप कार की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों के भरसक प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्रीमती उर्मिला मिश्रा का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सीतारामडेरा स्थित उनके निवास से शव यात्रा निकाले जाने के उपरांत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा।

स्वर्गीय उर्मिला मिश्रा अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि सामाजिक, खेल जगत और पुलिस विभाग से जुड़े लोगों में भी गहरा शोक व्याप्त है। कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

Related Post