Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

शहीदी सप्ताह: जुगसलाई में गुरुवार को ‘चेतना मार्च’ से गूंजेगा त्याग और बलिदान का संदेश 

शहीदी सप्ताह: जुगसलाई में गुरुवार को ‘चेतना मार्च’ से गूंजेगा त्याग और बलिदान का संदेश

जमशेदपुर.श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों, माता गुजर कौर जी तथा अमर शहीद सिंहों की अद्वितीय शहादत को समर्पित शहीदी सप्ताह के अंतर्गत स्टेशन रोड, जुगसलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक आस्था, अनुशासन और वीरता की भावना के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 25 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे चेतना मार्च का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी.

Martyrdom Week: Jugsalai to Echo with the Message of Sacrifice and Valor Through ‘Chetna March’ on Thursday

चेतना मार्च गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड से आरंभ होकर गुरुद्वारा साहिब गौरी शंकर रोड, जुगसलाई, चौक बाजार, घोड़ा चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड पर संपन्न होगा। मार्च के माध्यम से शहीद साहिबजादों के त्याग, बलिदान और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च योगदान को स्मरण करते हुए समाज को सत्य, साहस और एकता का संदेश दिया जाएगा.

गौरतलब है कि शहीदी सप्ताह के अंतर्गत गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड, जुगसलाई में 20 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से 8:45 बजे तक गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाई सोहन सिंह जी द्वारा सोदर साहिब का पाठ हुआ, जिसके पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई अमृतपाल सिंह जी द्वारा गुरबानी कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भाई अमृतपाल सिंह जी ने गुरमत विचार के माध्यम से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक जप जी साहिब के पाठ के साथ हुआ.

स्टेशन रोड, जुगसलाई गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने समस्त श्रद्धालुओं से चेतना मार्च एवं शहीदी सप्ताह के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीद साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है.

Related Post