Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

सिंहभूम चैम्बर द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से ₹3.70 लाख के सिक्कों का वितरण*

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आज बैंक ऑफ बड़ौदा, करेंसी चेस्ट शाखा, बिष्टुपुर, जमशेदपुर के सहयोग से अपने सदस्यों के बीच ₹3,70,000/- मूल्य के छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया।

चैम्बर द्वारा अब तक विभिन्न बैंकों के सहयोग से कुल ₹18,00,000/- (अठारह लाख रुपये) के सिक्कों का वितरण किया जा चुका है, जिससे व्यापारियों को दैनिक लेन-देन में हो रही कठिनाइयों से काफी राहत मिली है।

इस कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था चैम्बर के सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) श्री भारत मकानी द्वारा की गई।

चैम्बर के अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे वितरण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

चैम्बर के उपाध्यक्ष (व्यापार) श्री अनिल मोदी ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि व्यापारियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगे और अधिक मात्रा में सिक्कों का वितरण किया जाएगा।

वहीं महासचिव श्री पुनीत कौंटिया ने कहा कि बाजार में सिक्कों की भारी मांग है, ऐसे में बैंकों को आगे आकर अधिक सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर चैम्बर के कोषाध्यक्ष श्री अनिल रिंगसिया, उपाध्यक्ष (उद्योग) श्री हर्ष बांकेवाल, सचिव (उद्योग) श्री विनोद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से करेंसी चेस्ट प्रभारी श्री नीरज प्रसाद अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने वितरण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एक बार पुनः बैंकों के सहयोग से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Post