Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

*सात गोवंशीय पशु लदा पिकअप ज़ब्त, दो गिरफ्तार

कुडू-लोहरदग़ा: लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर कुड़ू थाना पुलिस ने एनएच-75 कुड़ू-रांची मार्ग पर नावाटोली के समीप अवैध रूप से गोवंशीय पशु लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया। इस दौरान दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पशु तस्करी की गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान पिकअप संख्या जेएच-05 सीजेड-0326 को रोका गया। तलाशी में चार गाय और तीन बछड़ों को रांची की ओर ले जाया जा रहा था। चालक द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर पिकअप में सवार बिहार निवासी कमलेश कुमार और रामकिशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पशुओं की स्वास्थ्य जांच पशुपालन अधिकारी डॉ. शकुंतला सोरेन से कराई गई, जिसके बाद सभी पशुओं को जिम्मेनामा पर ग्रामीणों को सौंप दिया गया।

Related Post