Breaking
Fri. Jul 24th, 2026

खरकई नदी में युवक का शव बरामद, चार दिन से था लापता

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टिडिंगटीपा गांव के पास खरकई नदी से मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हल्दीबनी गांव निवासी 42 वर्षीय बूटन महतो के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण जब खरकई नदी के किनारे मछली पकड़ने पहुंचे, तभी उन्होंने नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। इस बात की सूचना तुरंत सरायकेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मछुआरों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान बूटन महतो के रूप में की। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बूटन महतो की चाची का निधन हो गया था, जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूरा परिवार टिडिंगटीपा स्थित खरकई नदी घाट गया हुआ था। इसी दौरान बूटन शौच जाने की बात कहकर घाट से निकले थे, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post