Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

मुरी रेलवे स्टेशन पर “नारकोस” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

रांची। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ सतर्क मोड में अपनी ड्यूटी निभा रही है। इसी कड़ी में आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची और आरपीएफ पोस्ट मुरी ने संयुक्त रूप से मुरी रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 के सिली छोर पर संदिग्ध हालत में बैठे दो पुरुषों और एक महिला को पकड़ा गया।मामले की जानकारी सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ रांची अशोक कुमार सिंह को दी गई, जिनके निर्देश पर नियमों के अनुसार तीनों की तलाशी ली गई। तलाशी में तीनों आरोपियों के पास से कुल 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई जा रही है। डीडी किट से मौके पर जांच कर गांजा होने की पुष्टि हुई। बरामद गांजा और मोबाइल फोन जब्त कर तीनों आरोपियों को जीआरपी मुरी के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी मुरी ने 21 दिसंबर 2025 को धारा 20(b)(ii)(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी और कर्मचारी इस प्रकार हैं: आरपीएफ पोस्ट मुरी से निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार, रवि शंकर; आरपीएफ फ्लाइंग टीम से उपनिरीक्षक रवि शेखर, स्टाफ पूनम कुमारी, दिनेश प्रसाद, विष्णु, विश्राम लाल मीणा और प्रदीप।

Related Post