ब्लास्टिंग पॉइंट पर बन रहा नौका विहार घाट, 24 परिवारों के रोज़गार पर मंडरा रहा खतरा
कालीघाट, मैथन डैम (गेट नंबर–1)
स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा दिए गए मत्स्यगंगा नौका विहार स्थल पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मरांग बुरु संघ सहायता समूह के सचिव नेपाल पासी ने आरोप लगाया है कि जिस स्थान पर नया घाट बनाया जा रहा है, वही क्षेत्र ब्लास्टिंग पॉइंट है, जो भविष्य में किसी भी बड़ी अनहोनी को न्योता दे सकता है।

नेपाल पासी का कहना है कि इस स्थान पर घाट निर्माण पूरी तरह से असुरक्षित है। ब्लास्टिंग क्षेत्र होने के कारण यहां किसी भी समय दुर्घटना घट सकती है, जिससे आसपास रहने वाले 24 परिवारों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग की है।
वहीं मत्स्यगंगा नौका विहार के सचिव लखींदर हांसदा ने बताया कि वीडियो में साफ तौर पर ब्लास्टिंग पॉइंट दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद उसी स्थान पर नौका विहार संचालन की अनुमति दिया जाना हैरान करने वाला है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) इस तरह के खतरनाक क्षेत्र में नौका विहार की अनुमति कैसे दे सकता है।
लखींदर हांसदा ने कहा कि वर्षों से स्थानीय लोग वोटिंग स्पीड बोर्ड और नौका विहार के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। यदि यहां कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी डीवीसी की होगी। उन्होंने मांग की कि नया घाट कम से कम 200 से 300 मीटर दूर सुरक्षित स्थान पर बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके.
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में बड़ा विवाद और गंभीर हो सकता है.

