Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

सोनारी में ‘द फूड रेस्टोरेंट’ का भव्य उद्घाटन, गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

जमशेदपुर: सोनारी क्षेत्र में बुधवार को नए फूड डेस्टिनेशन के रूप में ‘द फूड रेस्टोरेंट’ का विधिवत एवं भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो की धर्मपत्नी गीता महतो एवं उनके सुपुत्र सौरभ महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रूपेश शर्मा, सुनील चौधरी, श्रीकांत देव, अरुण सिंह, अनीश सबलोक, जोगिंदर सिंह, अजय रजक, राकेश रंजन, सतनाम सिंह गंभीर, अनिल द्विवेदी, अशोक सिंह, मनमीत लूथरा, संजय कुमार पांडे एवं अरुण कुमार पांडे समेत बड़ी संख्या में सदस्यगण और शुभचिंतक शामिल हुए।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने ‘द फूड रेस्टोरेंट’ के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रेस्टोरेंट सोनारी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वादिष्ट, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन जैसे हंडी मटन, हंडी बिरियानी, शाकाहारी भोजन सहित अन्य व्यंजन उपलब्ध कराएगा। साथ ही इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

स्थानीय लोगों ने भी रेस्टोरेंट के खुलने पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

Related Post