जमशेदपुर: केरला समाजम मॉडल स्कूल के लिए गर्व का विषय बनते हुए कक्षा 10 ‘ई’ के छात्र शुभ अग्रहरी ने ताइक्वांडो खेल में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
शुभ ने 69वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, जो ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में आयोजित हुई, में सीआईएससीई का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया तथा राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा वर्ष 2025 में शुभ ने लगातार सफलता दर्ज करते हुए निम्न उपलब्धियां हासिल कीं—
स्वर्ण पदक – सीआईएससीई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, तमिलनाडु
स्वर्ण पदक – सीआईएससीई क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, मधुपुर (देवघर)
स्वर्ण पदक – सीआईएससीई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता, एलएफएस, टेल्को
जोनल, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन शुभ की अनुशासनप्रियता, समर्पण और खेल प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नंदिनी शुक्ला ने शुभ अग्रहरी को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिश्रम और लगन से विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
केरला समाजम मॉडल स्कूल परिवार ने शुभ की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और खेल जगत में निरंतर सफलता की कामना की है।

