Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

बागबेड़ा पुलिस ने संजय नगर नाला के पास तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र संजय नगर नाला के पास तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक धारदार चापड़ बरामद किया। थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक नगर को अवगत कराते हुए पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के निर्देशन में छापामारी दल का गठन किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 14 दिसंबर की संध्या को संजय नगर के एक व्यक्ति निरंजन दास पर चापड़ से हमला किया गया था। मो. वाजिद ने यह भी बताया कि कुछ माह पहले बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ किसी व्यक्ति पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. वाजिद, उम्र 20 वर्ष, पिता-अब्दुल वाहिद, गडिवान पटटी, कीताडीह; मो. राज, उम्र 19 वर्ष, पिता मो. अलीम, रोड नं. 01, मकदमपुर; मो. समीर, उम्र 20 वर्ष, पिता मो. मंसूर, गडिवान पटटी, कीताडीह है। सभी पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का पहले भी कई आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में रिकॉर्ड है। छापामारी दल में गोपाल कृष्ण यादव (सह थाना प्रभारी), जनार्दन सिंह (अनुसंधानकर्ता), नीरा तिग्गा, बैजनाथ यादव और तेजु राम (रिजर्व गार्ड) शामिल थे।

 

इस कार्रवाई और गिरफ्तारियों की जानकारी सीटी एसपी कुमार शिवा आशीष ने संवाददाताओं को मंगलवार को दी। मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 127/2025 के तहत आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Related Post