Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

हर हर महादेव सेवा संघ ने शुरू किया 25वाँ वार्षिक कंबल वितरण अभियान, कालीमाटी रोड “हर हर महादेव” के जयघोष से गूँजा

        नर सेवा – नारायण सेवा : काले

जमशेदपुर: शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ ने गुरुवार को अपने वार्षिक कंबल सेवा अभियान के 25वें वर्ष का शुभारंभ किया। हमेशा की तरह इस बार भी अभियान की शुरुआत साधु-संतों के बीच कंबल वितरण से की गई। कालीमाटी रोड इस अवसर पर “हर हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि यह सेवा कार्यक्रम मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति एक दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा 25 वर्ष पहले शुरू की गई यह छोटी पहल आज हजारों जरूरतमंद परिवारों तक गर्माहट पहुँचा रही है। साधु-संतों के आशीर्वाद से हर वर्ष अभियान की शुरुआत करने से सेवा और अधिक प्रभावी बनती है। आने वाले दिनों में यह वितरण शहर, बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा पिछले 25 वर्षों से की जा रही यह निरंतर सेवा समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कठोर ठंड में अनगिनत जरूरतमंद लोगों के लिए राहत का बड़ा माध्यम है।

अभियान की शुरुआत के अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद थे। सभी ने सेवा को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया।
धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू ने किया।

इस मौके पर जयप्रकाश राय, जितेन्द्र चावला, रामकेवल मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, बंटी सिंह, रूपेश झा, के विश्वनाथ राव, संदीप कुमार सिंह, स्वाती मित्रा, जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, रितिका श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह टोबी, शेखर मुखी, बिनोद भिरभरिया, आकाश गोप सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Related Post