व्यापारियों की सुविधा हेतु ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन 20 नवंबर को सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वाधान में JNAC के सहयोग से व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और व्यापारियों को एक ही स्थान पर लाइसेंस संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक ट्रेड लाइसेंस कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में नए ट्रेड लाइसेंस बनाए जाएंगे तथा पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा।
यह शिविर 20 नवंबर 2025, गुरुवार को टेक्सटाइल सेंटर के सामने, डालडा लाइन, साकची में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाया जाएगा।
सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि “चैंबर व्यापारियों की सुविधा हेतु लगातार प्रयासरत है। ट्रेड लाइसेंस जैसी आवश्यक प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए यह कैंप अत्यंत उपयोगी साबित होगा। व्यापार समुदाय इसके माध्यम से समय और समस्याओं दोनों की बचत कर सकेगा।”
वहीं चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि “कई व्यापारी लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया से असुविधा महसूस करते हैं। इस शिविर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। हम सभी व्यापारियों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में इस कैंप का लाभ उठाएं।इस हेतु निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में आना है।
1. आधार कार्ड एवं पैन कार्ड।
2. रेंट एग्रीमेंट या बिजली बिल
इस अवसर पर सचिव, व्यापार एवं वाणिज्य भरत मकानी ने कहा कि चैम्बर हमेशा व्यापारियों के हित और सुविधा को ध्यान में रखकर अपने कार्यों को क्रियान्वित करती रही है। इसी कड़ी में टेªड लाईसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चैम्बर सदस्यों एवं अपने व्यापारियों से आग्रह है कि वे इस शिविर का लाभ अवश्य उठायें।
टेªड लाईसेंस शिविर के सफलतापूर्वक एवं सुचारू ढंग से संचालन हेतु मोहित मूनका एवं सौरव संघी सन्नी को समन्वयक बनाया गया है।
शिविर को सफल बनाने हेतु चैम्बर के सभी पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया जोरशोर से लगे हुये है।
अधिक जानकारी हेतु निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
अनिल मोदी (उपाध्यक्ष, ट्रेड एंड कॉमर्स): 7250020460
भरत मकानी (सचिव, ट्रेड एंड कॉमर्स): 9431300686
मोहित मुनका (कोऑर्डिनेटर): 9031355925
सन्नी संघी (कोऑर्डिनेटर): 776694434

