Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

एक करोड़ का इनामी कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा सहित छह नक्सली ढेर

आन्ध्र प्रदेश।नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा, उसकी पत्नी और पांच अन्य साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया। बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के घने जंगलों में हुआ, जो सुकमा से सटा इलाका है।जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ कई घंटों तक चली। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई तीव्र फायरिंग में कुल छह नक्सली ढेर कर दिए गए। क्षेत्र में अभी भी मुठभेड़ जारी है, और सुरक्षा एजेंसियां संभावित अन्य नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह संयुक्त ऑपरेशन आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमावर्ती जंगलों में चलाया गया था। खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इन जंगलों को चारों तरफ से घेर लिया था। मुखबिरी के आधार पर शुरू किए गए इस अभियान में कई टीमें शामिल थीं।उधर, सुकमा जिले में भी सुरक्षाबलों ने एक अन्य मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया है। अधिकारियों ने बताया कि इन कार्रवाइयों से नक्सली संगठन को गहरा झटका लगा है और यह अभियान नक्सलवाद को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी सफलता साबित होगा।

Related Post