Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

*रांची से बड़ी खबर : हटिया डैम में डूबे चौथे व्यक्ति का शव मिला*

रांची।* हटिया डैम में हुई दर्दनाक घटना से जुड़ी ताज़ा जानकारी सामने आई है। डैम में डूबी कार हादसे में लापता चल रहे चौथे व्यक्ति सत्येंद्र सिंह का शव आज पानी की सतह पर ऊपर आ गया है।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व एक कार अनियंत्रित होकर सीधे हटिया डैम में गिर गई थी। इस हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई थी। तीन लोगों के शव घटना वाले दिन ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि सत्येंद्र सिंह का शव लापता था।

आज सुबह खोजबीन के दौरान शव पानी में ऊपर आता दिखा, जिसके बाद पुलिस और गोताखोर टीम ने उसे बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Post