Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

डिमना चौक के पास मोबाइल लूट: एमजीएम पुलिस की तत्परता से एक लुटेरा गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद

जमशेदपुर: बुधवार सुबह एनएच-33 रोड स्थित डिमना चौक के पास एक राहगीर से मोबाइल लूट की घटना सामने आई। पुलिस की तत्परता के चलते कुछ ही मिनटों में एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया और लूटा गया मोबाइल फोन व बाइक बरामद कर ली गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 एम जी एम थाना एक सूचना प्राप्त होती है कि दो अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे और राहगीर बालकिशोर टुडू को डराकर उसका मोबाइल छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना प्रभारी पु०नि० सचिन कुमार दास ने गश्ती दल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के पास से एक आरोपी को धर-दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख अहमद (22 वर्ष), पिता शेख मुस्तकीम, निवासी हेसा डुंगरी, नियर हात्मा मस्जिद, थाना-कपाली, जिला सरायकेला-खरसावां तथा स्थायी पता काटाडीह, झालदा, जिला पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।

बरामद सामान:

लूटा गया मोबाइल फोन: रियलमी कंपनी का स्काई रंग का मोबाइल

घटना में प्रयुक्त बाइक: काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
(इंजन नं. HA11FSHJL5454, चेचिस नं. MBLHAW4765HJK9469)

पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया है, जिसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस संबंध में पीड़ित बालकिशोर टुडू के लिखित बयान पर एमजीएम थाना कांड संख्या-167/2025, दिनांक 29.10.2025, धारा-303(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी एवं जवान:

1. पु०नि० सचिन कुमार दास, थाना प्रभारी, एमजीएम थाना

2. पु०अ०नि० सुगना मुंडा

3. हव० विनय शंकर तिवारी, रिजर्व गार्ड

4. आरक्षी हृदय कुमार झा (1414)

5. आरक्षी राजेश कुमार (09)

6. आरक्षी दिनेश कुमार तिवारी (817)

7. गृ०र० चालक मोनू कुमार (4003)

 

एमजीएम थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Post