Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

लखना सिंह घाटी में तेज रफ्तार टिप टेलर की टक्कर से बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल

कांड्रा।सरायकेला-खरसावां जिला स्थित कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखना सिंह घाटी में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार टिप टेलर वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पहल करते हुए घायल युवक को सड़क से हटाया और कांड्रा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल को पेट्रोलिंग वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार घायल की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, क्योंकि वह बेहोश है। हालांकि, बुलेट के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच में पता चला है कि यह बाइक पार्वती घाट, जुगसलाई निवासी सागर लोहरा के नाम पर पंजीकृत है। हादसे में बुलेट का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

वहीं, पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले टिप टेलर वाहन को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करना हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Post