Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

आर्थिक तंगी से परेशान दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर। बुधवार दोपहर एक दुखद घटना में, कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर, ब्लॉक नंबर 2 में रहने वाले 28 वर्षीय दिव्यांग युवक सद्दाम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे सद्दाम, जिनका एक हाथ छोटा था, काम नहीं मिलने के कारण पिछले कुछ दिनों से गंभीर तनाव में थे।

सूत्रों के अनुसार, सद्दाम अपनी वृद्ध मां के साथ रहते थे। बुधवार को दोपहर लगभग ढाई बजे उनकी मां ने उन्हें काफी देर तक नहीं देखा और उनकी तलाश शुरू की। तब पता चला कि उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक दरवाजे पर खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद ली गई। दरवाजा तोड़ने पर सद्दाम का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सद्दाम ने फांसी लगाने के लिए बाजार से नई नायलॉन की रस्सी खरीदी थी। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Related Post