Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

आजाद नगर में आइसक्रीम विक्रेता से छिनतई कर भाग रहे दो आरोपियों पकडाए

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के डिग्निटी के बगल वाली गली में मंगलवार दोपहर एक बार फिर सड़क पर छिनतई की वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, समता नगर से भुइयाडीह जा रहे आइसक्रीम विक्रेता के साथ तीन युवकों ने अचानक हमला कर लगभग 1500 रुपये और एक रेडमी मोबाइल फोन छीन लिया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और टाइगर मोबाइल टीम को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता के कारण तीन में से दो आरोपियों—कलीम और जिलानी—को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह आइसक्रीम बेचने भुइयाडीह जा रहा था, तभी तीन युवकों ने उसे घेरकर रुपये और मोबाइल छीन लिए। थाना प्रभारी ने कहा कि पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम छापामारी कर रही है।

पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाने का भी ऐलान किया ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और सभी से सतर्क रहने की अपील की।

Related Post