Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

छठ घाट पर वृद्ध नदी में बहा, पुलिस ने शुरू की जांच

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के पास छठ घाट पर शनिवार को एक वृद्ध व्यक्ति स्वर्ण रेखा नदी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों के प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से पुलिस ने वृद्ध व्यक्ति का वाकर और जूता बरामद किया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक एक दिव्यांग वृद्ध था। वह स्वर्ण रेखा नदी के किनारे पहुंचा और अपने जूते उतारकर नहाने के लिए पानी में गया। तेज बहाव के कारण वह जल्दी ही काफी दूर तक बह गया। जब तक आसपास के लोग उसे बचाने के लिए नदी में उतरते, तब तक वृद्ध पानी में दूर जा चुका था।

घटना स्थल से पुलिस ने वृद्ध का जूता और वॉकर बरामद किया। पुलिस ने शव की तलाश के साथ-साथ घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Post