Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

बोड़ाम में बस और पिकअप की टक्कर, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदडीह टर्निंग पॉइंट पर सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे बस और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पटमदा मुख्य सड़क पर जाम लगने के कारण धनबाद की ओर जाने वाली लंबी दूरी की बस को बोड़ाम मार्ग से डायवर्ट किया गया था। उसी समय पिकअप वैन जमशेदपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान केंदडीह के मोड़ पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Related Post