Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

टीम केडिया–काँवटिया : विश्वास की लहर, विकास का सफर

टीम केडिया व काँवटिया को मिल रहा सिंहभूम के हर कोने से भारी और अविश्वसनीय जनसमर्थन और आशीर्वाद

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में इस बार भी विश्वास और समर्पण की लहर दिखाई दे रही है। टीम केडिया व काँवटिया ने आदित्यपुर, सोनारी और बिष्टुपुर क्षेत्रों में भव्य जनसम्पर्क अभियान चलाया, जहाँ सदस्यों व समर्थकों ने खुले दिल से शुभकामनाएँ व आशीर्वाद प्रदान किए।

टीम ने अपना भविष्य का विज़न व मिशन स्पष्ट करते हुए बताया कि यह चेंबर हर वर्ग के लिए है — छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्योग तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, परिवहन से लेकर कानून व प्रशासन तक। पिछले दो वर्षों में यह चेंबर यह साबित कर चुका है कि अब यह सिर्फ कुछ घंटों या कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं, बल्कि 24×7 सभी के लिए उपलब्ध है। यही परंपरा आगे भी निर्विरोध अध्यक्ष अधिवक्ता मानव केडिया के नेतृत्व में जारी रहेगी।

श्री विजय आनन्द मून्का के मार्गदर्शन में टीम केडिया व काँवटिया के 7 निर्विरोध पदाधिकारी, 4 प्रत्याशी पदाधिकारी और 30 ऊर्जावान कार्यकारिणी हर एरिया और बाजार तक पहुँचकर चेंबर सदस्यों से संवाद कर रहे हैं, अपने विज़न को साझा कर रहे हैं और आगामी प्रगति, विकास व सशक्तिकरण के लिए समर्थन व वोट की अपील कर रहे हैं।

टीम केडिया व काँवटिया का अभियान सकारात्मक विज़न और ठोस योजनाओं पर आधारित है।

इस अभियान में समाज के कई प्रमुख व्यक्ती — जनक वसानी, समीर मकानी, मनीष केडिया, अरुण गुप्ता, अमित अग्रवाल मोनू, प्रदीप गुप्ता, मयूर संघी, प्रभाष मून्का, धवल मकानी, चेतन गर्ग, आकाश भदानी, शुभम नरेड़ी, शिवम पसारी, रितेश पांडेय, राहत हुसैन, मनोज गोयल, कमाल मकाती, अनीश खिरवाल, भव्य मेहता, मुकेश मित्तल जुगसलाई, देवेन्द्र कुमार, गोविंद नागेलिया समेत अनेक गणमान्य लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज कर टीम को समर्थन दिया।

टीम केडिया & काँवटिया से जुड़े प्रमुख सदस्य — विजय आनन्द मून्का, मानव केडिया, पुनीत कौंटिया, अनिल रिंगासिया, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), राजीव अग्रवाल, हर्ष बकरेवाल, भारत मकानी, सुरेश शर्मा (लिप्पु), अंशुल रिंगासिया, विनोद शर्मा, अश्विनी कुमार अग्रवाल, मोहित मूनका, अभिषेक काबरा, अजय भलोटिया, आकाश मोदी, अमिष अग्रवाल, अमित संघी, अशोक गोयल, दीपक चेतानी, बबलु अग्रवाल (मिनी), जयप्रकाश हीरवाल, कौशिक मोदी, महेश संघी, मनीष गोयल, पंकज चोसालिया, पवन नरेड़ी, पियूष गोयल, पियूष चुरिवाला, प्रांजल सरावगी, प्रतीक अग्रवाल, रोहित काबरा, सन्नी संघी, प्रीतम जैन, राजेश जैसुखा, शुभम सेन (दादा), सुमन नागेलिया, उमेश खिरवाल और विकास गढ़वाल ने भाग लिया।

Related Post