Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

आदित्यपुर में हत्या की नीयत से हमला, छह आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से हुए हमले का मामला सुलझाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है।

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि वादी विश्वजीत महतो, पिता वरुण चंद्र महतो, निवासी दिन्दली बस्ती (नियर शिव मंदिर, आदित्यपुर) ने हमले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राजीव गोराई उर्फ राजू गोराई, अनिश दीप, पवन उरांव, विकास सिंह, नवीन कुमार सिंह और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी आदित्यपुर और आरआईटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Post