Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

शहीदी नगर कीर्तन में सेवा भावना: सिख होटल व्यवसायियों का सराहनीय योगदान, सीजीपीसी ने जताया आभार

शहीदी नगर कीर्तन में सेवा भावना: सिख होटल व्यवसायियों का सराहनीय योगदान, सीजीपीसी ने जताया आभार

Service Spirit in Shaheedi Nagar Kirtan: Commendable Contribution of Sikh Hotel Entrepreneurs, CGPC Expresses Gratitude

जमशेदपुर. गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी नगर कीर्तन के समापन उपरांत सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने शहर के सिख होटल व्यवसायियों का विशेष आभार जताया। नगर कीर्तन में दूर-दराज़ से आए जत्थों के ठहरने और सेवा-सुविधा की जिम्मेदारी इन व्यवसायियों ने बड़े उत्साह और सेवा-भाव से निभाई.

 

राजू (K79 होटल), सतगुरु होटल, परविंदर सिंह पिंकी, ग्रैंड आईडी, अमरप्रीत सिंह (जेके रेजिडेंसी), हीरा लॉज, राज होटल, सुरेंद्र सिंह टीटू पाजी, हरदीप सिद्धू (एंजेल गेस्ट हाउस), राजीव सिंह दुग्गल (एल्कोर होटल), सतनाम सिंह (रामदास भट्टा), कुलदीप (होटल अशोका), हरपाल सिंह (हीरा इस प्लांट बस्ती), स्काईलार्क, खालसा क्लब, रामगढ़िया सभा, डायमंड होटल, पप्पू सिंह (ज्ञानी अल्टीरा होटल), क्रूज़ होटल बिट्टू एवं रॉकी पाजी, गोल्डन पैलेस और गोल्ड हेरिटेज सहित अन्य ने अपनी सेवाएं दीं.

 

सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि “सिखों पर वाहेगुरु की अपार कृपा है कि जमशेदपुर में उन्होंने इतनी तरक्की हासिल कर रखी है. नगर कीर्तन के सफल आयोजन में संगत व व्यवसायियों का सहयोग काबिल-ए-तारीफ़ है.सीजीपीसी आने वाले कार्यक्रमों में भी जमशेदपुर की समूची संगत एवं सभी गुरुद्वारा कमेटियों से ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा करती है.”

 

सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सभी गुरुद्वारा समितियों और संगत का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया.

 

मौके पर सीजीपीसी के महासचिव सरदार गुरु चरण सिंह बिल्ला ने कहा कि “शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सीजीपीसी का तहे दिल से धन्यवाद किया है। नगर कीर्तन में सीजीपीसी द्वारा की गई व्यवस्थाओं को सराहा गया है।”

 

इनकी रही मौजूदगी 

 

सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला,महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, सुरिंदर सिंह शिंदे, सेंट्रल सिख नौजवान सभा प्रधान अमरीक सिंह, हर्षदीप सिंह

Related Post