Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

टीम केडिया-कावँटिया ने जुगसलाई से शुरू किया जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों का मिला भरपूर समर्थन

जमशेदपुर 03 सितंबर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव हेतु प्रतियाशीयो ने कमर कश ली है। चैम्बर चुनाव में युवाओं के जोश और वरिष्ठ सदस्यों के होश के समन्वय के साथ मैदान में उतरी टीम केडिया कावँटिया के सदस्यों ने आज अपने पक्ष में जमशेदपुर के जुगसलाई बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने द्वारा चैम्बर हित में किए गए कार्यो का ब्यौरा देते हुए समर्थन की अपील की। टीम को व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिला और व्यापारियों ने खुद उनके साथ चलकर अभियान में सहभागिता दर्ज की और टीम केडिया कावँटिया को समर्थन का आव्हान किया।

इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए अध्य्क्ष पद के निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी मानव केडिया ने कहा की उन्होंने चैम्बर में कई वर्षो से सेवा प्रदान की है और चैम्बर में सभी व्यापारियों के सहयोग से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। चैम्बर में सचिव पद का दायित्व सँभालने के बाद उन्होंने चैम्बर को अपनी टीम के साथ एक नया तेवर और कलेवर देने का प्रयास किया है। इस कार्यकाल में चैम्बर ने स्वर्णिम सफलता तय की है, उन्होंने कहा की चैम्बर का वर्तमान स्वरूप हमारे विज़न का प्रतीक है। उन्होंने कहा की उद्योग के अलावा पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा का हब बनाना जमशेदपुर को मेरी टीम की प्राथमिकता होगी। अभी भी कई काम अधूरे है,जिसे पूरा करना बाकी है। उन्होंने व्यापारियों उद्यमियों से आह्वान किया की एक बार पुनः पूरी टीम को सेवा का मौका दे ताकि उन अधूरे कामो को पूरा कर चैम्बर का नाम देश के विनिजिक मानचित्र मर प्रमुखता से दर्ज हो सके।

मुख्यता वर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, सत्र 2025-27 के लिए निर्विरोध निर्वाचित अध्य्क्ष मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, सचिव इंडस्ट्रीज विनोद शर्मा, कोषाध्य्क्ष सीए अनिल अग्रवाल (रिंगसिया) ने सभी व्यापारियों उद्यमियों से अनुरोध किया की टीम केडिया कावँटिया को अपना बहुमूल्य मत एवं आशीर्वाद दे कर विजय बनाने की अपील की और कहा हम सब मिलकर चैंबर को सत्र 2025-27 में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

*टीम केडिया- कावँटिया के उम्मीदवार*

मानद महासचिव पद के प्रत्याशी पुनीत कावँटिया, उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज के प्रत्याशी हर्ष बाकरेवाल, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स के प्रत्याशी भरत मखानी, सचिव पीआरडब्लू के प्रत्याशी लिप्पू शर्मा

*कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी*

मोहित मूनका, प्रतीक अग्रवाल, सन्नी संघी, उमेश खिरवाल, विष्णु गोयल, अश्विनी अग्रवाल, पवन नारेडी, अभिषेक काबरा, अमीश अग्रवाल, दीपक चेतानी, सीए पीयूष गोयल, प्रीतम जैन, रोहित काबरा, अजय अग्रवाल भोलोटिया, आकाश मोदी, मनीष गोयल, अमित संघी, सुमन नागेलिया, बब्लू अग्रवाल (मिनी), शुभम सेन (दादा), पंकज पटेल, विकाश गढ़वाल, पीयूष चूड़ीवाला, प्रांजल सरावगी, महेश संघी, सीए जेपी हिरवाल, कौशिक मोदी, राजेश जैसुका, अशोक गोयल समेत कैलाश सरायवाला, लड्डू माँगोतिया, आनंद चौधरी, अभिषेक ख़िरवाल, मंटू अग्रवाल,मनोज गोयल, कैलाश लोधा, कमल भरतिया, सीताराम भरतिया, महेश ख़िरवाल, रमेश अग्रवाल, गौरव मुरारका, अमित सरायवाला सहित कई व्यपारी बंधु उपस्थित थे।

Related Post