Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

टाटा स्टील में चोरी की कोशिश नाकाम, एक आरोपी धराया

जमशेदपुर। टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने सतर्कता दिखाते हुए रविवार रात एलडी-1 ट्रैक हॉपर क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

घटना रात लगभग 11:50 बजे की है। सुरक्षा विभाग को पहले ही सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर क्षेत्र में सुरक्षा घेराबंदी की गई। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सुरक्षाकर्मियों ने दबिश दी और रहमत कुरैशी (35), पिता अनमल कुरैशी, निवासी धातकीडीह ब्लॉक-ए, बड़ी मस्जिद के पास को रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, रहमत कुरैशी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी दो बार चोरी की कोशिश में पकड़ा जा चुका है। नियमित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण हेतु डब्ल्यूपीएफए ले जाया गया और फिर बिस्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कंपनी परिसर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Post