Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर 18 नामांकन पत्र बिके

चाईबासा: चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी सत्र 2025-27 के लिए चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की बिक्री 27 और 28 अगस्त को पूरी हुई। कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।

पहले दिन 17 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे। विवरण इस प्रकार है:

अध्यक्ष पद हेतु: संजय चौबे

उपाध्यक्ष पद हेतु: राजीव खिरवाल एवं दुर्गेश खत्री

सचिव पद हेतु: नीरज संदवार (वर्तमान सचिव)

संयुक्त सचिव पद हेतु: विवेक कुमार सिन्हा एवं गोविंदा खैतान

कोषाध्यक्ष पद हेतु: मुकेश पोद्दार

कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु: अनिल कुमार अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, पीयूष गोयल, निशान चौबे, गोपाल दाहिमा, आँचल पसारी, राकेश अग्रवाल, विकास कुमार शर्मा, अभिषेक मिश्रा एवं सौरभ कुमार गुप्ता

दूसरे और अंतिम दिन एक नामांकन पत्र कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए निशा केडिया द्वारा खरीदा गया। इस प्रकार कुल 18 नामांकन पत्र बिके।

गौरतलब है कि चेम्बर की 21 सदस्यीय कार्यसमिति में से 17 पदों के लिए चुनाव होना है, जिसमें पदों का विवरण इस प्रकार है:

अध्यक्ष – 1

उपाध्यक्ष – 2

सचिव – 1

संयुक्त सचिव – 2

कोषाध्यक्ष – 1

कार्यकारिणी सदस्य – 10

शेष 4 सदस्यों को निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा नामित किया जाएगा। इनमें से 2 सदस्य चाईबासा शहर से, 1 सदस्य चक्रधरपुर अनुमंडल से और 1 सदस्य जगन्नाथपुर अनुमंडल से नामित किए जाएंगे।

नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 29 और 30 अगस्त निर्धारित की गई है। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच चुनाव समिति द्वारा 31 अगस्त को की जाएगी। इसके बाद वैध नामांकन पत्रों के आधार पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

Related Post