Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

बहरागोड़ा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 19 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-18 पर करकट्टा गांव स्थित दादा होटल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बाइक सवार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 19 किलो डोडा बरामद किया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव निवासी 42 वर्षीय अतुल कुंवर के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 59/2025 के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गुरुवार को बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान को लेकर लगातार सघन जांच और छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि समाज को नशे की चपेट से पूरी तरह से मुक्त किया जा सके।

Related Post