Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

डोबो ब्रिज पर से नदी में कूदने जा रही युवती की राहगीरों ने बचाई जान

जमशेदपुर।शहर में आत्महत्या की कोशिश के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को सोनारी स्थित डोबो ब्रिज पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से युवती को बचा लिया गया। उसे काफी समझाने के बाद शांत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू की। अभी तक उसकी पहचान और आत्महत्या की कोशिश के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती अपने परिवार से प्रताड़ित हो कर आत्महत्या करने आयी थी राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया।पिछले कुछ महीनों में डोबो ब्रिज से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बेरोजगारी, पारिवारिक विवाद, रिश्तों में तनाव और मानसिक दबाव जैसे कारण इंसानों को टूटने पर मजबूर कर रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या है संवाद की कमी। जब लोग अपनी भावनाएं व परेशानियां साझा नहीं करते, तो वे गलत कदम उठा लेते हैं।

Related Post