Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

बोकारो में टैक्स कंसल्टेंट पर बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग

बोकारो: बोकारो शहर के सेक्टर 12 डी आवास संख्या 1165 निवासी टैक्स कंसल्टेंट अभिषेक सिंह पर दो बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी। उस समय अभिषेक सिंह अपने ब्लॉक के सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि गोलीकांड में किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है। हमले से दहशत में आए अभिषेक सिंह ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।

डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि टैक्स कंसल्टेंट अभिषेक प्रताप सिंह ने सेक्टर 12 थाने में FIR दर्ज कराई है। इसमें सेक्टर 5 सेंटर मार्केट निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। FIR में अभिषेक सिंह ने दावा किया है कि बकाया पैसा हड़पने और उनके करियर को बर्बाद करने की नीयत से उन पर गोली चलवाई गई।

केस दर्ज, जांच तेज

सेक्टर 12 थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Post