Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

झारखंड की सियासत में ‘पत्नी युद्ध’! निशिकांत दुबे Vs DGP की पत्नी

जमशेदपुर:  झारखंड की राजनीति में इस वक्त एक ऐसा मोड़ आ चुका है जहाँ सत्ता और विपक्ष की जंग अब राजनीतिक मंच से निकलकर घर की चौखट तक आ पहुँची है। मामला केवल विचारधाराओं का नहीं रहा, अब निशाना पत्नियाँ बन चुकी हैं — और इसी के चलते सुर्खियों में है “पत्नी युद्ध”।

FIR की चिंगारी से सुलगी राजनीतिक आग

गोड्डा से बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की पत्नी पर हाल ही में एक एफआईआर दर्ज की गई। मामला अभी तक पूरी तरह सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह किसी ट्रस्ट या ज़मीन विवाद से जुड़ा है। इस कार्रवाई को लेकर भाजपा खेमे में नाराजगी साफ दिख रही है।

निशिकांत दुबे का पलटवार — DGP की पत्नी पर सवाल

एफआईआर के तुरंत बाद, सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स  के ज़रिए एक बड़ा हमला बोला। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता की पत्नी शिखा गुप्ता का नाम लेते हुए लिखा:

शिखा गुप्ता कौन हैं?रांची में पाँच अकड़ सरकारी जमीन कैसे रजिस्ट्री हो गई 

इस ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। जहां भाजपा इसे “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बता रही है, वहीं राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related Post